फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The expanse of Safidon city will grow along four major routes.

Jind News: चार प्रमुख मार्गों के साथ बढ़ेगा सफीदों शहर का दायरा

Sat, 27 Jun 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The expanse of Safidon city will grow along four major routes.
सफीदों। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से शहर के विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। लंबे समय से सिमटी नगर पालिका की सीमाओं के विस्तार की योजना पर काम किया जा रहा है। यदि यह योजना साकार होती है, तो न केवल शहर का भौगोलिक विस्तार होगा बल्कि इसे नगर परिषद का दर्जा मिलने की राह भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के तहत नगर पालिका की सीमाओं का विस्तार चार प्रमुख मार्गों सफीदों-जींद रोड, सफीदों-गोहाना रोड, सफीदों-पानीपत रोड और सफीदों-असंध रोड के साथ किया जाएगा। इस विस्तार में आसपास के कई गांवों और उनके क्षेत्र शामिल किए जाने की संभावना है। इससे शहर का दायरा काफी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

सफीदों नगर पालिका की सीमाएं काफी समय से केवल मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों तक सीमित हैं। सीमित दायरे के कारण यहां की जनसंख्या कम दर्ज होती है। इसके चलते वार्डों की संख्या भी सीमित है। यही वजह है कि अब तक नपा को नगर परिषद का दर्जा नहीं मिल पाया। सीमाओं के विस्तार से शहर की जनसंख्या में वृद्धि होगी। इससे वार्डों की संख्या बढ़ेगी और नगर परिषद का दर्जा मिलने की संभावना मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद बनने से शहर को अधिक बजट, बेहतर योजनाएं और व्यापक विकास कार्यों का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा नगर परिषद के दायरे में आने से इन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, सीवर, पानी, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। इससे न केवल जीवन स्तर बेहतर होगा, बल्कि निवेशकों की रुचि भी बढ़ेगी।

वर्जन
विभाग की ओर से सीमाओं के विस्तार के निर्देश प्राप्त हुए हैं। प्रक्रिया को शुरू करने से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण पूरा होना जरूरी है। एसआईआर पूरा होते ही विस्तार की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नगर परिषद बनाने से शहर में विकास कार्य अधिक होंगे और शहर का प्रारूप बदलेगा।- आशीष कुमार, सचिव, नगर पालिका सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed