{"_id":"6a382c4a0ef61d2850029466","slug":"the-evening-storm-brought-relief-from-the-heat-jind-news-c-199-1-sroh1006-155497-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शाम को आई आंधी ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शाम को आई आंधी ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन
फोटो। शाम के समय आंधी आने के कारण उठा धूल का गुब्बार। संवाद
जींद। शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। रविवार दोपहर के समय तापमान अधिक रहने से बाजारों में आवाजाही भी कम रही लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं।
आंधी के चलते वातावरण में ठंडक घुल गई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इससे जिले का अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन के समय गर्मी का असर बना रहा लेकिन शाम को चली तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना कर दिया। आंधी के कारण कई स्थानों पर धूल का गुबार भी देखने को मिला।
वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान रमेश, सुरेश, सतबीर का कहना है कि मौसम में आया यह बदलाव खरीफ सीजन की फसलों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है।