फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The eternal flame has been burning in Devbhoomi for 400 years.

Jind News: देवभूमि में 400 साल से जल रही अखंड ज्योत

Tue, 23 Sep 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The eternal flame has been burning in Devbhoomi for 400 years.
22जेएनडी47-पहले नवरात्र पर माता भ्रामरी धाम में कंजक पूजन में शामिल बेटियां। स्रोत पुजारी
उचाना। शारदीय नवरात्र के प्रारंभ पर देवभूमि बनभौरी माता भ्रामरी शक्तिपीठ पर कंजक पूजन कर नवरात्र पूजा की शुरूआत की गई। माता भ्रामरी धाम को लेकर बताया जाता है कि अखंड ज्योत माता की 400 साल से जल रही है।
विज्ञापन

प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश से श्रद्धालु पूजा को आते हैं। यहां पर नवजात शिशु के सिर के सुच्चे बाल उतरवाने, नवविवाहित गठजोड़ा की पूजा करवाने की मान्यता है। कुलदेवी की पूजा के लिए श्रद्धालु पहले नवरात्र की पूर्व संध्या पर ही मंदिर परिसर पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे सहित अन्य पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मंदिर परिसर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है तो पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मंदिर परिसर में सिक्योरिटी गार्ड महिला व पुरूष की ड्यूटी लगाई है ताकि श्रद्धालुओं को पूजा में परेशानी नहीं हो। मंदिर परिसर में महिलाएं माता के भजनों पर झूमी। मंदिर को फू लों के साथ सजाया गया तो यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां भ्रामरी देवी शक्तिपीठ के संस्थापक सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि इस बार माता हाथी के सवार होकर आई है जो व्यापार के लिए शुभ संकेत हैं। श्रद्धालुओं के लिए बस स्टैंड पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में बेरीगेटस लगाए गए है ताकि लाइन में लग कर दर्शन श्रद्धालु कर सकें।

मंदिर परिसर में दर्शन के बाद भंडारा में प्रसाद ग्रहण श्रद्धालु कर सकते है। मनोकामना पूर्ति के लिए धागा भी श्रद्धालु बांधते हैं। मनोकामना पूर्ति के बाद श्रद्धालु धागा खोलते हैं। इस मौके पर पुजारी रामनिवास कौशिक, राजेश कौशिक, नवरत्न कौशिक, पूर्व पार्षद विकास व अमित कापड़ो मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed