फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Education Minister honored Muskan.

Jind News: शिक्षा मंत्री ने मुस्कान को सम्मानित किया

Thu, 28 May 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The Education Minister honored Muskan.
28जेएनडी03: छात्रा मुस्कान को ​शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा सम्मानित करते हुए। स्रोत : अध्यापक
जींद। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिफेंस कॉलोनी की छात्रा मुस्कान ने सीबीएसई कक्षा 12वीं आर्ट्स संकाय की परीक्षा में शानदार उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर मुस्कान को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

छात्रा मुस्कान को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सम्मान समारोह में 11 हजार रुपये की नगद राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। छात्रा की इस उपलब्धि से स्कूल स्टाफ अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य और शिक्षकों ने बताया कि मुस्कान शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित रही है। उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी मेहनत और लगन के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान मिलने के बाद मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed