फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Education Minister honored Anchal, a student of Badanpur School.

Jind News: बडनपुर स्कूल की छात्रा आंचल को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Wed, 27 May 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The Education Minister honored Anchal, a student of Badanpur School.
26जेएनडी14: आंचल को सम्मानित करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। स्रोत संस्थान।
नरवाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडनपुर की छात्रा आंचल ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में मेडिकल स्ट्रीम में प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने छात्रा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय इंचार्ज राजेश श्योकंद ने बताया कि आंचल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि आंचल की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का यह परिणाम है।
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य संजय चौधरी ने बताया कि बीते छह वर्षों में इसी विद्यालय से आठ विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में प्रवेश लिया है जबकि तीन विद्यार्थियों ने आईआईटी परीक्षा पास कर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास और ग्रामीणों के सहयोग का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय इंचार्ज राजेश श्योकंद ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की लगन को दिया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी उचाना ओमप्रकाश आर्य, सरपंच गगनदीप, एसएमसी प्रधान नानूराम, उपप्रधान कविता देवी ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed