फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The easterly breeze blowing since morning has infused the weather with a coolness, bringing relief from the heat.

Jind News: सुबह से चली पुरवा हवा से मौसम में घुली ठंडक, गर्मी से मिली राहत

Sun, 31 May 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The easterly breeze blowing since morning has infused the weather with a coolness, bringing relief from the heat.
31जेएनडी11-रविवार को आसमान में छाए गहरे बादल। संवाद
जींद। क्षेत्र में रविवार सुबह से चली ठंडी पुरवा हवा और आसमान में छाए बादलों के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। दिनभर चलती रही पुरवा हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट के कारण लोगों को गर्म हवा और तेज धूप से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही जिससे सूर्य की तपिश भी कम महसूस हुई।
विज्ञापन

आगामी कई दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। यदि यह सिलसिला जारी रहता है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों से लगातार पड़ रही तेज गर्मी के कारण सब्जियों की फसल प्रभावित होने लगी थी। कई स्थानों पर सब्जियों के पौधों में झुलसने के लक्षण दिखाई दे रहे थे। विशेष रूप से टमाटर, मिर्च, लौकी और अन्य हरी सब्जियों की फसलों पर गर्मी का असर साफ नजर आ रहा था। ऐसे में तापमान में आई गिरावट और बादलों की मौजूदगी किसानों के लिए राहत लेकर आई है।

फसलों को होगा फायदा
मौसम में आए इस बदलाव का सबसे अधिक फसलों को फायदा होगा। खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है। खेतों में नमी बढ़ने से धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों को गति मिलेगी। इसके अलावा पशुओं को भी गर्मी से राहत मिलेगी, जिससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पार्काें, बाजारों में लोगों की दिखाई दी भीड़
मौसम बदलने से पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी दिखाई दी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें क्योंकि आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

वर्जन
अभी कई दिनों तक मौसम ठंडा रहने के आसार बने हुए हैं। इस दौरान बादलवाई छाई रहेगी। वहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है जोकि खेती के लिए अनुकूल है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article