फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The district will be green with 9.73 lakh plants

Jind News: 9.73 लाख पौधों से हरा-भरा होगा जिला

Mon, 08 Jul 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
The district will be green with 9.73 lakh plants
पौधरोपण कर अभियान की शुुरुआत करते एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ। संवाद
जींद। मानसून सत्र 2024 में वन विभाग पौधरोपण अभियान चलाकर जिले को हरा-भरा बनाएगा। वन विभाग इसके लिए जिले की सात नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के नौ लाख 73 हजार 350 पौधे तैयार किए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार पौधारोपण अभियान के लिए सड़क एवं नहरों के साथ गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया है। इस अभियान की शुरुआत हो गई है। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत कर दी है। पौधे बांटने का काम भी शुरू हो गया है। हालांकि यह अभियान जुलाई की शुरुआत में ही किया जाना था, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण सड़कों के किनारे पौधे लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। वन विभाग इस बार वन क्षेत्र को बढ़ाने का प्रयास करने के साथ स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं व अपने स्तर पर जहां हरियाली कम है, वहां पर पौधे लगाएगा। साथ ही जिले में बने अमृत सरोवरों पर भी फल व छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इस बार वन विभाग ने पिछले साल की अपेक्षा लगभग दो लाख पौधे अधिक लगाने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त रेलवे लाइनों तथा रजवाहों के साथ लगती खाली भूमि के अलावा अन्य जगहों पर भी चार लाख 95 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इतना ही नहीं पौधा गिरी कार्यक्रम के तहत स्कूल-कॉलेज में भी पौधरोपण किया जाएगा। वन रेंज स्तर पर पौधरोपण अभियान की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बारिश होते ही चलेगा पौधरोपण अभियान

वन विभाग ने पिछले साल सात लाख पौधे लगाए थे तो इस बार इसकी संख्या दो लाख और बढ़ा दी है। वन विभाग का मुख्य लक्ष्य उन स्थानों पर रहेगा जहां पेड़ काटे गए हैं। अभी जिले में कम बारिश हुई है। बारिश होने पर पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। जिले में पौधरोपण अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत सर्व प्रथम वन विभाग खुद पौधरोपण करेगा। खुद का टारगेट पूरा करने के बाद स्कूल-कॉलेज एवं पंचायतों के माध्यम से पौधरोपण करवाया जाएगा। इसके अलावा लोगों को अपने घरों एवं प्लॉट में पौधे लगाने के लिए निशुल्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह होगा पौधे लगाने का शेड्यूल

वन विभाग की तरफ से शहर के ग्रीन बेल्ट एरिया में 2500 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा वन विभाग एरिया में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं डेवलपमेंट ऑफ एग्रो फॉरेस्टरी इन कम्युनिटी फार्म लैंड स्कीम के तहत खेतों में चार लाख 95 हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे किसानों की मर्जी से लगाए जाएंगे। स्कूल, संस्थान में 12500 पौधे, गांव की बणी, शिवधाम में 2500 पौधे, तालाबों पर 350 पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पौधगिरी अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी 62 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। वन विभाग के अनुसार गांव में पंचायतों की खाली पड़ी जमीन पर दो लाख 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पंचायत, ब्लॉक समिति सदस्य को 82 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे।


जिले में इस बार नौ लाख 63 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधों को लगाने की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूल, कॉलेज, पंचायत की जमीन पर पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पौधा गिरी कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को घरों में लगाने के लिए पौधे वितरित किए जाएंगे। वहीं ग्राम पंचायतों से भी पौधरोपण करवाया जाएगा। -पवन ग्रोवर, वन मंडल अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed