फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The district is second in the state in updating the tablet operating system

Jind News: टैबलेट ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने में जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान

Thu, 03 Aug 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 03 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The district is second in the state in updating the tablet operating system
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर अंबाला है। ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट होने के बाद अब विद्यार्थी अपने टैबलेट में कोई अन्य एप नहीं देख सकेंगे और टैबलेट का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए ही कर सकेंगे।
जिले में नौंवी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ई अधिगम के तहत टैबलेट दिए गए हैं। जिले में कुल 29460 विद्यार्थियों को यह टैबलेट वितरित किए गए हैं। इन टैबलेट में नया ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने में जींद जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इन टैबलेट में पहले ऑपरेटिंग सिस्टम 11 था जिसे 12 दिया गया था। इन दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में विद्यार्थी पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य एप भी प्रयोग करने लगे थे जिसके कारण उनका पढ़ाई में ध्यान कम तो अन्य गतिविधियों में ज्यादा हो गया था।
विज्ञापन


अब विभाग ने सभी विद्यार्थियों के टैबलेट में नया ऑपरेटिंग सिस्टम 13 अपडेट करने का काम शुरू किया है। इसमें पढ़ाई के अतिरिक्त कोई भी अन्य गतिविधियां विद्यार्थी नहीं कर सकेंगे। इससे पहले ऑपरेटिंग सिस्टम 12 में भी विद्यार्थी कोई एप डाउनलोड करने में सक्षम नहीं थे लेकिन उन्होंने बाजार में टैबलेट के साथ छेड़छाड़ करवाकर उनको दूसरी गतिविधियों में प्रयोग करना शुरू कर दिया है। अब जो ऑपरेटिंग सिस्टम नया अपडेट किया जा रहा है। उसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना संभव नहीं होगा। इससे विद्यार्थी केवल पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 29460 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं। इनमें से विभाग ने अबतक 18 हजार के लगभग टैबलेट में नया ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट किया है। इसके अलावा अब तक ऑपरेटिंग सिस्टम 12 में पांच हजार तो ऑपरेटिंग सिस्टम 11 में 5736 ही बाकी हैं। इनमें भी जल्द ही नया ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट किया जाएगा।

बाक्स

ये जिले हैं पिछड़े
प्रदेश की बात की जाए तो ई अधिगम के तहत टैबलेट अपडेट करने में नूंह मेवात जिला सबसे पिछड़ा है। यहां पर अब तक 16 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण हो पाया है। इसके अलावा पलवल में 30, फरीदाबाद में 36, महेंद्रगढ़ में 40 प्रतिशत टैबलेट में ही ऑपरेटिंग सिस्टम 13 अपडेट हुआ है। इनके अलावा हिसार, गुरूग्राम, सोनीपत व पानीपत जिले में यह कार्य 58 प्रतिशत के लगभग पूरा हो चुका है।


वर्जन
जिले में ई-अधिगम के तहत टैबलेट अपडेट करने का कार्य बेहतर ढंग से चला हुआ है। अब तक जिले में इस कार्य को 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही इस काम को पूर्ण किया जाएगा। प्रदेश में जिला ई अधिगम के कार्य में दूसरे स्थान पर है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको देखते हुए इस काम को जल्द ही पूरा किया जाएगा।-विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed