फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The dilapidated roads of seven villages will be repaired, 4.68 crores will be spent

Jind News: सात गांवों की घ्वस्त सड़कें बनेंगी, खर्च होंगे 4.68 करोड़

Thu, 19 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated roads of seven villages will be repaired, 4.68 crores will be spent
18जेएनडी31: कुचराना खुर्द गांव की टूटी सड़क से गुजरते ग्रामीण। संवाद
जींद। जिले के सात गांवों में बेहतर सड़क मार्ग उपलब्ध कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इन गांवों में टूटी हुई सड़कों की विशेष मरम्मत कराने के लिए 4.68 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, ताकि इन गांवों से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की किल्लत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उचाना व अलेवा खंड के मध्य पड़ने वाले इन गांवों में सड़कें टूटी हुई थी। इन सड़कों की हालात को सुधारने के लिए गांव के सरपंचों व विधायक ने पैरवी कर पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा था। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने भी सभी टूटी सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश विभाग को दिए थे।
विज्ञापन

इन गांवों की आबादी लगभग 30 हजार से ज्यादा है। इसके कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में इन मुख्य मार्गों से वाहनों का आवागमन रहता था। सड़क टूटी होने के कारण एक तो हादसे होने का डर था, दूसरा प्रतिदिन गड्ढ़ों में वाहन भी टूट रहे थे। इससे आमजन को सड़क पर निकलते ही नुकसान होने का डर रहता था। इस पर संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी ने मुख्यालय को सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए एस्टीमेट भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया गया है। अगले सप्ताह टेंडर की ऑनलाइन बिड खोली जाएगी। इसके बाद फर्म को सड़कों की विशेष मरम्मत का काम सौंप दिया जाएगा। सड़क रिपेयर का काम निर्धारित समय में करवाना होगा, ताकि आगामी समय में बरसात के दौरान लोगों को परेशानी यहां से गुजरने में न हो और गड्ढ़ों में पानी भरकर होने वाले हादसों को रोका जा सके।

इन सड़कों की होगी मरम्मत
कटवाल से पेगां, खटकड़ से छातर, कहसनु से घोघड़िया और कुचराना खुर्द तक सड़क की विशेष मरम्मत होगी। यह लगभग 20 किलोमीटर की लंबाई की सड़कें हैं। इन पर गांवों के आसपास और मध्य में गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी बनी है।


सड़कों की होगी विशेष मरम्मत
जिले में जो भी सड़कें टूटी हुई हैं। सभी की विशेष मरम्मत की जा रही है। इसको लेकर सरकार की ओर से निर्देश मिले हैं। पहले भी कई सड़कों पर काम चला हुआ है। अब 4.68 करोड़ रुपये की लागत से 7 गांवों से होकर निकलने वाली सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले सप्ताह में टेंडर की बिड ओपन होने के बाद टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
--राजकुमार नैन, एक्सईन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed