{"_id":"66db631f2ae0d9d2e502a314","slug":"the-development-of-the-district-will-remain-an-issue-the-youth-are-upset-over-not-getting-employment-jind-news-c-199-1-sroh1006-122601-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले का विकास रहेगा मुद्दा, युवाओं को रोजगार न मिलने से मलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले का विकास रहेगा मुद्दा, युवाओं को रोजगार न मिलने से मलाल
Sat, 07 Sep 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी14-चुनाव को लेकर ट्रेन में चर्चा करते यात्री। संवाद
जींद। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में चौक-चौराहों, गलियारों, बस और ट्रेनों में चुनावी माहौल दिखाई देने लगा है। सब जगह चुनाव से संबंधित चर्चा होने लगी है। ट्रेन में यात्रियों के बीच पिछली सरकारों और आने वाली नई सरकार को लेकर गुणा-भाग शुरू हो गया है। हालांकि इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
शुक्रवार को नरवाना से जींद तक जाने वाली ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से चुनाव को लेकर बात की गई तो युवाओं ने विकास के साथ रोजगार देने का मुद्दा उठाया। उन्हें मलाल है कि पिछली सरकार में उन्हें रोजगार नहीं मिला। जिले में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल ठप है। वहीं युवाओं को रोजगार भी नहीं मिला है। विधानसभा चुनाव में ऐसी पार्टी को वोट करेंगे, जो लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाए। इस बार पार्टी उम्मीदवारों से मतदाताओं की मुख्य समस्याओं को लेकर सवाल-जवाब भी किए जाएंगे। इस बार ऐसे उम्मीदवार को चुना जाएगा जो मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरे और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करे। इस बार होने वाले चुनाव में रोजगार मुख्य मुद्दा रहेगा, क्योंकि सरकार ने जिले में एक भी ऐसा उद्योग या कंपनी स्थापित नहीं की है, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।
जिले में स्वास्थ्य सेवा बेहतर नहीं
जींद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं है। जिले के लोगों को इलाज करवाने के लिए पीजीआई रोहतक या हिसार जाना पड़ता है। जिला नागरिक अस्पताल में सरकारी सेवाएं चौपट हैं। इस बार ऐसी सरकार बने जो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा सके। -संजीव, यात्री।
विज्ञापन
युवाओं को मुहैया हो स्थायी रोजगार
जिले में हजारों पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। गत सरकार कौशल निगम के तहत युवाओं को रोजगार दे रही है। इससे युवा को सभी सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाती हैं। ऐसे में युवाओं को स्थायी रोजगार मिलना चाहिए। -मुरली, यात्री।
सीवर समस्या का स्थायी समाधान हो
नरवाना शहर में शुरुआत से ही सीवर की गंभीर समस्या है। थोड़ी सी बारिश होने पर गलियों में पानी भर जाता है। मतदाता हर बार इसी उम्मीद से जिताकर विधानसभा में भेजते हैं कि उनके शहर की सीवर व्यवस्था ठीक हो जाएगी, लेकिन आज तक यह परेशानी नहीं दूर हो पाई है। -विजय शर्मा, यात्री।
लोगों की सुनने वाले को देंगे वोट
हर बार लोगों ने एक उम्मीद के साथ किसी को विधायक चुनकर विधानसभा भेजा। उन्हें उम्मीद थी कि विधायक उनकी समस्या सुनेगा, लेकिन वह खरा नहीं उतरा। इस बार लोगों की सुनने वाले को ही वोट दिए जाएंगे। -रजत, यात्री।