फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Deputy Speaker honored the security personnel by feeding them laddus.

Jind News: डिप्टी स्पीकर ने सुरक्षा कर्मियों का लड्डू खिलाकर किया सम्मान

Fri, 17 Jul 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Speaker honored the security personnel by feeding them laddus.
फोटो 16जेएनडी01-रैली स्थल पर पुलिसकर्मियों को लड्डू वितरित करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
जींद। पीएम नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे से पहले डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने वीरवार को रैली की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को लड्डू खिलाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी में दिन-रात जुटे जवानों और कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक स्वागत के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया गया है। यह प्रसाद रैली में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जींद आगमन जिले के लिए ऐतिहासिक अवसर है और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका योगदान कार्यक्रम की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. मिड्ढा ने सभी सुरक्षा कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह जनसभा ऐतिहासिक और यादगार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed