{"_id":"6a1754932761801a3b080636","slug":"the-department-is-busy-making-every-village-leakage-free-jind-news-c-199-1-sroh1009-154157-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हर गांव को लीकेज फ्री बनाने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हर गांव को लीकेज फ्री बनाने में जुटा विभाग
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लीकेज फ्री अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत विभाग की टीम ने बुधवार को गांव करसिंधु, सुदकैन खुर्द, भगवानपुरा और दनोदा खुर्द में पहुंचकर पेयजल लाइनों की जांच की और लीकेज और अस्वच्छ कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें ठीक करवाया।
जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि जिले के दर्जनों गांवों में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया। जहां-जहां पाइप लाइनों में लीकेज मिली, वहां तुरंत खुदाई कर मरम्मत करवाई गई ताकि लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंच सके।
उन्होंने बताया कि नरवाना ब्लॉक के खंड समन्वयक सुरेंद्र नरवाल और उचाना के खंड समन्वयक कुशल शर्मा की ओर से गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को पानी बचाने और खुले नलों पर टेप लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
पेयजल में क्लोरीन की मात्रा की भी जांच की गई। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों और सरपंचों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीणों को पेयजल संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 की जानकारी भी दी गई। संवाद