फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The department cut 16 connections in Danoda Khurd and issued notices to 10

Jind News: दनौदा खुर्द में विभाग ने काटे 16 कनेक्शन, 10 को दिया नोटिस

Tue, 24 Jun 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The department cut 16 connections in Danoda Khurd and issued notices to 10
23जेएनडी14-गांव दनौदा खुर्द में अभियान चलाते हुए जन स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग
जींद। गांव दनौदा खुर्द में जल संरक्षण अभियान के तहत अवैध कनेक्शन धारकों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान शुरू किया गया। इसमें विभाग ने 16 अवैध कनेक्शन काटे व 10 को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सलाहकार रणधीर मताना व बीआरसी सुरेंद्र ने विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को पानी जरूरत के हिसाब से लेने पर जोर दिया और कहा कि अगर उपभोक्ता पानी व्यर्थ नाले में बहता है, कनेक्शन विभाग के अनुसार नहीं मिलता, कनेक्शन गंदे नालों से लिए हुए मिलता है तब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सर्विस स्टेशन, एक कनेक्शन बिजली घर और 12 अन्य कनेक्शन अवैध रूप किए हुए थे और विभाग के अनुसार नहीं थे, उनको काटा गया। ग्रामीणों को समझाया गया कि विभाग हर घर को नल से जल तभी पहुंचाने में सफल होगा, जब उपभोक्ता अपनी जिम्मेदारी समझें और विभाग के अनुसार पानी के कनेक्शन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारियों ने क्लोरीन किट से पानी में क्लोरीन की मात्रा भी जांची और लोगों को बताया गया कि विभाग पानी को साफ करके आपके घर तक पहुंचाता है।
नरवाना मंडल के कार्यकारी अभियंता गुरमीत सिंह ने कहा कि इस मंडल के अधीन सभी 106 गांव में यह अभियान जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना की अगुवाई में चलाया जाएगा।

इसके लिए सभी उपमंडल अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को प्रत्येक गांव के लिए खंड समन्वयक के नेतृत्व में टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed