फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The decision on ticket has to be taken by the high command: Yogeshwar

टिकट का फैसला आलाकमान को लेना है : योगेश्वर

Mon, 18 Mar 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
The decision on ticket has to be taken by the high command: Yogeshwar
सफीदों। ओलंपियन एवं भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि टिकट किसको देना है यह फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है। हमारी तैयारियां पूरी है। पार्टी जो आदेश देगी उसका पालन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल होता है। योगेश्वर दत्त रविवार को सफीदों में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद देश सेवा करना, समाज को आगे बढ़ाना, समाज में भाईचारा कायम करना और देश को मजबूत बनाना है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह से बिखर चुका है और लोगों को इसमें शामिल पार्टियों व इनके नेताओं पर कोई भरोसा नहीं है। अगर देश की जनता को भरोसा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता को दी गई गारंटी पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई साधारण कार्यकर्ता भी बड़े पद पर आसीन हो सकता है। देश के कई राज्यों में भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया है। पहले मनोहर लाल और अब नायब सैनी को प्रदेश का दायित्व सौंपा है। भाजपा में कुर्सी की लड़ाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed