फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The date sheets for the annual examinations of 9th and 11th grade students have been released.

Jind News: 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी

Mon, 09 Feb 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The date sheets for the annual examinations of 9th and 11th grade students have been released.
09जेएनडी12: जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय,जींद।
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से प्रारंभ होकर 13 मार्च तक चलेंगी। कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च को संपन्न होंगी।
विज्ञापन

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही सत्र में सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 17 फरवरी को कक्षा 9वीं के विद्यार्थी हिंदी विषय का पेपर देंगे। इसके बाद 19 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 21 फरवरी को अंग्रेजी, 23 फरवरी को गणित और 25 फरवरी को विज्ञान विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन

27 फरवरी को ड्राइंग, कृषि, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, हिंदुस्तानी संगीत, पशुपालन, नृत्य और ऑटोमोटिव जैसे वैकल्पिक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दो मार्च को पंजाबी, संस्कृत और उर्दू, पांच मार्च को संस्कृत साहित्य तथा छह मार्च को संस्कृत व्याकरण की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी को अंग्रेजी विषय से आरंभ होंगी। 17 फरवरी को फाइन आर्ट, 18 फरवरी को हिंदी कोर, 20 फरवरी को कृषि और मनोविज्ञान, 21 फरवरी को भूगोल, 23 फरवरी को भौतिकी और अर्थशास्त्र की परीक्षा निर्धारित की गई है।
24 फरवरी को शारीरिक शिक्षा, 25 फरवरी को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और रसायन विज्ञान, 26 फरवरी को पंजाबी, संस्कृत और उर्दू, 27 फरवरी को इतिहास, बिजनेस स्टडीज और जीव विज्ञान के पेपर होंगे।
इसके बाद 28 फरवरी को राजनीति विज्ञान, दो मार्च को गणित, पांच मार्च को एनएसक्यूएफ, छह मार्च को समाजशास्त्र और जैव प्रौद्योगिकी, सात मार्च को हिंदुस्तानी गायन एवं वाद्य संगीत, नौ मार्च को कंप्यूटर साइंस, 10 मार्च को नृत्य और 11, 12 और 13 मार्च को संस्कृत व्याकरण और संस्कृत साहित्य (वेद सिद्धांत) की परीक्षाएं होंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएं।



वर्जन
कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से और कक्षा नौवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ होंगी। -रितु पंघाल,जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article