फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The couple was beaten up for stopping the bike parked in the street and tying the dog.

गली में बाइक खड़ी करने और कुत्ता बांधने से रोकने पर दंपती को पीटा

Thu, 16 Sep 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
The couple was beaten up for stopping the bike parked in the street and tying the dog.
तलौडा खेड़ी गांव की एक तंग गली में बाइक खड़ी करने और कुत्ता बांधने से रोकने पर दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने परिवार के ही चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

तलौडा खेड़ी गांव निवासी सजंय ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान के सामने की गली चार फुट की है। इसमें उसकी मौसी का लड़का सुनील अपनी बाइक खड़ी करके कुत्ते को बांधता है। जब उसने सुनील को तंग गली से बाइक हटाने व कुत्ते को दूसरे स्थान पर बांधने के लिए कहा तो वह तैश में आ गया और उसके साथ विवाद करने लगा। इस दौरान वह बचाव कर वापस घर आ गया, लेकिन कुछ समय बाद सुनील, रमेश, अमन व अमित ने उसके घर आकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो उसकी पत्नी मोनू भी आ गई। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों के बचाव के लिए शोर मचाने पर उसके पिता सूरत सिंह को आता देख चारों हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद परिजन उनको इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि दंपती को घायल करने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed