फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The convoy of farmers continued late Friday evening till Saturday afternoon

शुक्रवार देर शाम चला किसानों का काफिला शनिवार दोपहर तक निकलता रहा

Sat, 28 Nov 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The convoy of farmers continued late Friday evening till Saturday afternoon
जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर गुजरते किसानों के वाहन। संवाद - फोटो : Jind
शुक्रवार देर शाम से ही पंजाब के किसान दिल्ली की ओर रवाना होने शुरू हो गए थे। यह काफिला शनिवार दोपहर तक चलता रहा। काफी किसान किनाना से लेकर पोली गांव तक बन रहे फोरलेन पर रुके हुए थे। किसान अपने साथ खाने पीने का सारा सामान साथ लेकर चल रहे हैं। किसान जहां भी डेरा डालते हैं, वहीं पर खाना बना लेते हैं। किसान ट्रॉलियों में भरकर घर से ही सारा सामान लेकर चले हैं। किसानों ने ट्रॉलियों में लकडिय़ां, सब्जियां, पानी के टैंकर, खाना पकाने के लिए सिलेंडर व अन्य सामान साथ लिया हुआ है। काफिला इतना बड़ा है कि देखने वाला थक सकता है लेकिन काफिला खत्म नहीं होता।
विज्ञापन

शाम को लगभग पांच बजे के आसपास किसान जुलाना पहुंच चुके थे। इसके बाद इन्होंने अपना डेरा यहीं डाल लिया। शाम को खाना खाना के बाद काफी किसान दिल्ली के लिए निकलने शुरू हो गए। रात को काफी किसान जुलाना भी रुके। काफिला इतना लंबा था कि शनिवार को दोपहर तक चलता रहा। दिल्ली से जुलाना तक का लंबा काफिला देखकर वाहनों की गिनती कर रहे कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

पंजाब के किसानों ने गुड़गुड़ाया हुक्का
पोली गांव में पंजाब के किसानों के लिए चाय नाश्ते के प्रबंध किया हुआ था। किसानों के आवागमन की सूचना पाकर पोली गांव के वृद्ध किसान हुक्के समेत बस अड्डे पर पहुंचे। किसानों का कहना है कि वह अपने किसानों भाइयों की हर संभव मदद करेंगे। पंजाब के किसान हुक्के के साथ काफी खुश नजर आए और हुक्के के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने के सामान के साथ वृद्धों के लिए एंबुलेंस भी साथ
किसान दिल्ली के लिए रवाना होते समय अपने साथ एंबुलेंस भी रख रहे हैं। अगर रास्ते में किसी किसान को कोई परेशानी होती है तो उसे तुरंत प्राथमिक सहायता दी जाती है। काफिले के साथ-साथ एंबुलेंस भी चल रही है।
रात के समय किसान जुलाना क्षेत्र में रुके हुए थे। सुबह से ही किसान दिल्ली की ओर रवाना होने शुरू हो गए थे। प्रशासन के आदेशानुसार किसानों को दिल्ली के लिए शांतिपूर्वक तरीके से जाने दिया गया है।

मनोज कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जुलाना।

 पोली गांव में लंगर तैयार करते किसान। संवाद।

पोली गांव में लंगर तैयार करते किसान। संवाद।- फोटो : Jind

  हुक्का पीते समय नारेबाजी करते किसान। संवाद।

हुक्का पीते समय नारेबाजी करते किसान। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed