{"_id":"6a5618305c66231b09027db7","slug":"the-convenience-and-safety-of-the-people-attending-the-event-are-a-priority-rajesh-khullar-jind-news-c-199-1-sroh1006-156714-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता है : राजेश खुल्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता है : राजेश खुल्लर
Tue, 14 Jul 2026 04:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी01-17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली को लेकर स्थल का निरीक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को प्रदेश के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने हुडा ग्राउंड स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों को समय पर और मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उनके साथ डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी रहे।
निरीक्षण के दौरान राजेश खुल्लर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां केंद्र और राज्य सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप की जा रही हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसभा स्थल पर पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा और यातायात आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी लगातार बैठकें की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन और अन्य विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह हुडा ग्राउंड में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।