{"_id":"6885234b79872e8d460b5514","slug":"the-conductor-said-go-to-whoever-you-want-to-go-to-he-will-take-the-money-for-the-ticket-jind-news-c-199-1-sroh1009-138391-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: परिचालक ने कहा- जिसके पास जाना है जाओ, वह टिकट के रुपये लेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: परिचालक ने कहा- जिसके पास जाना है जाओ, वह टिकट के रुपये लेगा
Sun, 27 Jul 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
जींद। सीईटी के लिए लगाई गई एक निजी बस के परिचालक ने परीक्षार्थियों व महिलाओं से जींद से हिसार तक का किराया लिया। इसमें कुछ परीक्षार्थी हांसी से भी चढ़े थे। जब इसका विरोध किया गया तो परिचालक ने महिलाओं व उनके साथ आए अटेंडेंट से अभद्र व्यवहार किया।
इस मामले की शिकायत 13 परीक्षार्थियों ने हिसार बस अड्डे पर जाकर रोडवेज जीएम को दी है। इसमें उन्होंने परिचालक पर टिकट लेकर किराया नहीं देने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत देने की बात कही तो परिचालक ने कहा कि जिसके पास जाना है जाओ, वह टिकट के रुपये लेगा। उन्होंने रोडवेज जीएम से टिकट के रुपये वापस दिलवाने व आराेपी परिचालक पर कार्रवाई करने की मांग की।
बस पर लगा था निशुल्क यात्रा का पोस्टर
परीक्षार्थियाें ने बताया कि यह बस जींद से हिसार के लिए चली थी। इस पर सीईटी के परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा का पोस्टर भी लगाया गया था। इसके बावजूद भी परिचालक ने जबरदस्ती करके टिकट के रुपये लिए लेकिन टिकट नहीं दी।
विज्ञापन
इन परीक्षार्थियों से लिए रुपये
पूनम और उसके पति हांसी से बस में बैठे थे और उन्हें हिसार जाना था। वहां तक के दंपती के 60 रुपये लिए। हांसी से हिसार तक प्रिंस से 30 रुपये, सतीश से 30 रुपये, जींद से हिसार के लिए बस में सवार दृष्टि से 130 रुपये, धर्मबीर से 120 रुपये, पूजा से 100 रुपये, राकेश व अंकित से जींद से हिसार तक के 130-130 रुपये, निर्मल सिवाच, सुनीता, प्रदीप कुमार, विवेक, आशीष व इन महिलाओं के अटेंडेट से भी किराया लिया गया।