फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The CM stopped his convoy and met the villagers.

Jind News: सीएम ने काफिला रुकवा ग्रामीणों से की मुलाकात

Mon, 22 Sep 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 22 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The CM stopped his convoy and met the villagers.
22जेएनडी51-सीएम नायब सिंह सैनी के साथ मंडल अध्यक्ष छात्तर श्रवण मांडी। स्रोत कार्यकर्ता
उचाना/जींद। मांडी कलां से गुजरते समय रविवार शाम को ग्रामीणों को खड़े देख कर सीएम नायब सिंह सैनी ने अपना काफिला रुकवा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। यहां पर युवाओं ने सीएम के सामने ब्लॉकस्तर का खेल स्टेडियम बनाने के साथ-साथ अन्य मांगे रखी। सीएम ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीएम ने ग्रामीणों से सबसे पहले गांव के बारे में पूछने के साथ-साथ फसल से हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी ली। सीएम ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक आपदा से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन

15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक खराब हुई फसल का मुआवजा सरकार देगी। प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो दो-दो रुपये के चेक किसानों को मुआवजा के रूप में दिए गए थे। आज प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला, युवा व कमेरे वर्ग के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर दीपक करसिंधु, प्रदीप, सौरभ खरकभूरा, प्रदीप मोर, प्रताप सिंह, रामराज मांडी, राजीव मांडी व बलवान फौजी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed