{"_id":"6941a000caca3c9c820981a4","slug":"the-civil-hospitals-laboratory-is-in-a-dilapidated-condition-the-flooring-which-has-been-damaged-for-a-month-and-a-half-has-not-been-repaired-jind-news-c-199-1-sroh1009-145543-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल की लैब बदहाल, डेढ़ माह से उखड़ा फर्श नहीं बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल की लैब बदहाल, डेढ़ माह से उखड़ा फर्श नहीं बना
विज्ञापन
16जेएनडी33: नागरिक अस्पताल की लैब। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नागरिक अस्पताल की पैथोलॉजी लैब की हालत लंबे समय से बदहाल है। लैब में लगभग डेढ़ माह पहले उखड़ा फर्श आज तक ठीक नहीं किया जा सका है। इससे रोजाना जांच कराने आने वाले मरीजों और लैब स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसी भी चार माह से बंद है।
लैब में लगे एयर कंडीशनर पिछले करीब चार माह से बंद है, इसके चलते जांच प्रक्रिया पर सीधा असर पड़ रहा है। पैथोलॉजी लैब में खून, यूरिन समेत अन्य महत्वपूर्ण सैंपल की जांच की जाती है। इन जांचों के लिए निर्धारित तापमान और स्वच्छ वातावरण बेहद जरूरी होता है। एसी बंद होने के कारण लैब का तापमान नियंत्रित नहीं हो पा रहा।
मजबूरी में कर्मचारियों को तापमान सामान्य रखने के लिए खिड़कियां और दरवाजे खोलने पड़ रहे हैं। इससे बाहर की धूल, गंदगी और कीटाणु अंदर आने का खतरा बढ़ गया है। लैब टेक्नीशियनों का कहना है कि गर्मी और उमस के कारण कई बार मशीनें भी सही ढंग से काम नहीं कर पाती।
विज्ञापन
कुछ जांच ऐसी होती हैं। जिनमें सैंपल को निश्चित तापमान पर रखना जरूरी होता है। तापमान में गड़बड़ी होने से जांच के परिणाम प्रभावित होने का डर बना रहता है। इससे गलत रिपोर्ट आने की आशंका भी रहती है। इसका सीधा नुकसान मरीजों को उठाना पड़ सकता है।
-- -- -- -
लैब में टाइल लगवाने के लिए पीडब्लयूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में काम चला हुआ है। इसके साथ ही यहां पर टाइल लगवाई जाएंगी। लैब में खराब एसी जल्द ठीक करवाया जाएगा।- डॉ. रघुवीर पूनिया पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।