फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city reverberated with slogans of vote theft, with Congress workers taking to the streets.

Jind News: वोट चोरी के नारों के गूंजा शहर, सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

Thu, 06 Nov 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 06 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The city reverberated with slogans of vote theft, with Congress workers taking to the streets.
05जेएनडी31: बाजार में वोट चोरी के आरोप में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता व पदा​धिकारी
जींद। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कथित वोट चोरी के खुलासे के बाद राजनीति में हलचल मच गई है। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के बाद शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़, लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे लगाते हुए कैंडल मार्च निकालकर विरोध किया।
विज्ञापन


कैंडल मार्च शहर के मॉडल टाउन फव्वारा चौक से शुरू होकर पालिका बाजार, शहर थाना, गांधी गली और एसडी स्कूल मार्ग से होता हुआ रानी तालाब स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। जहां श्रद्धांजलि स्वरूप मोमबत्तियां जलाकर कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के नारे लगाते हुए भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। इस दौरान कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में जो तथ्य और दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। उनसे यह पूरी तरह साफ है कि हरियाणा में भाजपा ने जनता के मताधिकार पर डाका डालकर चोरी की सरकार बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की मतदाता सूची में ब्राजील की मॉडल समेत लाखों फर्जी फोटो, दूसरे राज्यों के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के नाम, ब्लर फोटो का इस्तेमाल किए गए। किसी से भी वोट डलवाना, असली लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना और मकान नंबर शून्य, ऐसे अनेकों प्रमाण है। जिनसे साफ है कि हरियाणा में एक अवैध सरकार बनी है।

हरियाणा में चोरी के वोट से मुख्यमंत्री बने हैं। ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि हरियाणा में लाखों की संख्या में फर्जी वोटिंग और मतगणना में हेराफेरी के प्रमाण सामने आने के बाद भाजपा का सत्ता में बने रहना लोकतंत्र का अपमान है। कांग्रेस पार्टी अब इस मुद्दे को जन आंदोलन का रूप देगी, ताकि जनता को सच्चाई से अवगत कराया जा सके। इस अवसर शिबू जिंदल, कमल चौहान, धर्मपाल सिहंमार, सांरग ढाठरथ, सुखीराम धरौंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed