{"_id":"694ee8e991aeb5bc0b0f5a7b","slug":"the-chief-ministers-good-governance-associates-delegation-reviewed-the-development-works-in-the-district-jind-news-c-195-1-nnl1001-129922-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विकास कार्यों की लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विकास कार्यों की लिया जायजा
विज्ञापन
26jjrp03- डीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल से मुलाकात करते मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतिनिधिमंडल।
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतिनिधिमंडल ने जिले का दौरा कर प्रशासन के अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को समझा और विभिन्न सरकारी कार्यालयों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उपायुक्त स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने सुशासन सहयोगी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम राज्य सरकार की एक दूरदर्शी पहल है जिसका उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर पर वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।
उन्होंने सुशासन सहयोगियों को हरियाणा और झज्जर जिले के विकास से जुड़ी जानकारी देते हुए राज्य के सुदृढ़ सड़क नेटवर्क, शहरीकरण, औद्योगिक विकास और सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में बताया। बैठक के दौरान जिले में किए जा रहे प्रगतिशील कार्यों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
डीसी ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न पोर्टल जैसे जनसंवाद पोर्टल, सीएम पोर्टल, ग्राम पोर्टल के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने समाधान शिविरों की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि किस प्रकार सप्ताह में दो दिन सभी जिला अधिकारी एकत्र होकर आमजन की समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं।
इसके बाद सुशासन सहयोगियों ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, अंत्तोदय सरल केंद्र, सिविल अस्पताल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला झज्जर में निपुण वाटिका का अवलोकन किया। उन्होंने झज्जर पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मास्टर ट्रेनर के लिए आयोजित निपुण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी जायजा लिया।