फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The bus did not arrive on time, we waited for hours

Jind News: समय पर नहीं मिली बस, घंटों तक किया इंतजार

Sun, 22 Jun 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The bus did not arrive on time, we waited for hours
21जेएनडी04-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
जींद। कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय योग शिविर में जींद से 88 बसें जाने से बस अड्डे पर सुबह से शाम तक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई। इसके अलावा 12 बसों को सीआरएसयू में आयोजित जिलास्तरीय योग कार्यक्रम में लगाया गया था। इतनी संख्या में बसों के जाने पर यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा, साथ ही यात्रियों को भीड़ में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

आमतौर पर बूथ पर दस से 12 मिनट में यात्रियों को बस मिल जाती है, लेकिन शनिवार को बसों की कमी के चलते यात्रियों को एक से सवा घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में रोहतक, दिल्ली और कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों ने ट्रेन का सहारा लिया।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान संदीप रंगा ने कहा कि सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में रोडवेज बसों का प्रयोग करना गलत है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मुंढाल जाने के लिए जींद बस स्टैंड पर आया था। यहां आकर पता चला कि रोडवेज बस कुरुक्षेत्र में गई हुई है। इसके चलते बस नहीं मिली। जींद से भिवानी की बस पहले ही कम हैं। बस के लिए आधा घंटा से इंतजार किया, लेकिन बस नहीं मिली। इस कारण मुंढाल जाने में देरी होगी।
--चांदराम, यात्री
अपने निजी काम के लिए कुरुक्षेत्र जाना था। बस स्टैंड पहुंचा, लेकिन काफी देर तक बस नहीं आई। यहां आकर पता चला कि रोडवेज बसों को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में भेजा गया है। इसलिए बस मिलने में परेशानी होगी। सरकार की ओर से सम्मेलनों और जयंती समारोह में रोडवेज बसों का प्रयोग करने पर यात्रियों को परेशानी होती है।
--राजपाल, यात्री।
अगर सरकार की ओर से जयंती समारोह और अन्य कार्यक्रमों में रोडवेज बसों का प्रयोग किया जाता है तो यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। बस नहीं मिलने पर यात्रियों को परेशानी होती है। जींद से बांस गांव जाना था, लेकिन यहां आकर रोडवेज कर्मचारियों से पता किया तो जानकारी मिली कि बस आने में समय लगेगा।
--नूर अहमद, यात्री।
वर्जन
शनिवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को दोपहर बाद रोडवेज बस कुरुक्षेत्र से बस वापस आना शुरू हो गई थी। शाम तक सभी बस डिपो में पहुंच गई थी। रविवार से सभी बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा।

--राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।

21जेएनडी04-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

21जेएनडी04-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

21जेएनडी04-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

21जेएनडी04-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

21जेएनडी04-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

21जेएनडी04-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed