फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   the bridegroom who arrived with his wreath, turned out to be 19 and half return without a bride

बरात लेकर पहुंचा दूल्हा निकाला साढ़े 19 वर्ष का

Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
the bridegroom who arrived with his wreath, turned out to be 19 and  half return  without a bride
उचाना कलां में बरात लेकर पहुंचा एक दूल्हा जांच में साढ़े 19 वर्ष का निकला। शादी की उम्र नहीं होने के कारण प्रशासन ने शादी रुकवा दी और दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। प्रशासन ने दोनों पक्षों से उम्र पूरी होने के बाद शादी करने का लिखित में आश्वासन लिया।
विज्ञापन

जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय को सूचना मिली कि गांव उचाना कलां में सोनीपत के गोहाना से बरात आई हुई। इसमें जो दूल्हा है, उसकी उम्र शादी करने की नहीं हुई है। सूचना मिलते ही सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, महिला कांस्टेबल रेनू उचाना मंडी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि लड़के की बरात आने वाली है और डीजे बज रहा था। कुछ ही देर बाद बरात आ गई। इसके बाद टीम ने लड़के के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो बरात में हड़कंप मच गया। मौके पर लड़का पक्ष ने जो कागजात दिखाए, उसमें लड़के की उम्र साढ़े 19 वर्ष मिली और लड़की की उम्र 19 वर्ष मिली। इस पर टीम ने शादी नहीं करने के लिए दोनों पक्षों को समझाया और बताया कि लड़के के 21 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद ही उसकी शादी करें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर दोनों परिवार सहमत हो गए और शादी को स्थगित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने लिखित बयान दर्ज करवाए कि लड़के के माता-पिता अनपढ़ हैं और उनको किसी तरह के कानून की जानकारी नहीं होने के कारण वह गलती से ऐसा कर रहे थे, लेकिन अब वह अपने लड़के की उम्र 21 वर्ष होने पर ही शादी करेंगे। इसके बाद गोहाना से आई बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed