फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Brahmin community is protesting against the UGC rules and the film 'Bribe-taking Pandit'.

Jind News: यूजीसी नियम और ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म को लेकर ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The Brahmin community is protesting against the UGC rules and the film 'Bribe-taking Pandit'.
09जेएनडी45:यूजीसी नियम और ‘घूसखोर पंडित’’ फिल्म के विरोध में उतरे समाज के लोग। स्रोत : समाज
जींद। यूजीसी नियमों और ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोमवार को नेहरू पार्क, रानी तालाब के पास विरोध प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मणों के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि स्वर्ण समाज, विशेषकर ब्राह्मणों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने फिल्म निर्माता पर कार्रवाई और यूजीसी नियमों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम दीक्षित ने कहा कि समाज की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जबकि नरेंद्र कौशिक बाता ने चेतावनी दी कि समाज से दूरी बनाने वाले जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार किया जाएगा। ओमनारायण शास्त्री ने भी भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वजातीय खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर शर्मा ने कहा कि समाज सरकार के “जहरीले प्रहार” को स्वीकार नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में ब्राह्मण सभा जींद के जिला प्रधान धर्मवीर पिंडारा, राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के जिला प्रधान ओमनारायण शास्त्री, सर्वजातीय खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर शर्मा, कौशिक खाप के प्रधान तेलूराम शर्मा, नरेंद्र कौशिक बाता, सुनील शर्मा उझाना, बलवान शर्मा, आनंद शर्मा, दिनेश काब्रच्छा, पवन पोली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed