फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The body of a young man found in a sack in Muana Rajbahe has not been identified and has been cremated.

Jind News: मुआना रजबहे में बोरे में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं, अंतिम संस्कार किया

Sat, 25 Jul 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man found in a sack in Muana Rajbahe has not been identified and has been cremated.
जींद। मुआना रजबहे में 21 जुलाई को खांडा टेल पर बोरी में मिले अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार को अलेवा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद नागरिक अस्पताल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

खांडा निवासी दिप्ती ने 22 जुलाई को एफआईआर दर्ज करवाई थी। बताया कि 21 जुलाई शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि मुआना रजबहे में खांडा टोल पर बोरी में एक युवक का शव पड़ा है। दिप्ती ने मौके पर जाकर देखा तो रजबहे में बोरी उतरा रही थी।
विज्ञापन

बोरी का मुंह सिला हुआ था और वह एक साइड से फटी हुई थी। उसमें युवक के हाथ की अंगुलियां दिखाई दे रही थीं। अंदेशा है कि किसी ने हत्या कर सबूत मिटाने की नीयत से शव को नहर में फेंक दिया है। दिप्ती ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने बोरी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरी में एक युवक का शव मिला था। शव के सिर और गले के नीचे कपड़ा बंधा हुआ था। शव करीब तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। इस कारण चेहरा पहचानने में नहीं आ रहा था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया था। अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई।

जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed