फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The audience was enthralled by the captivating presentation of folk dances.

Jind News: लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर बांधा समा

Tue, 25 Aug 2026 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The audience was enthralled by the captivating presentation of folk dances.
फोटो 2 नरवाना। संस्थान में मौजूद पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते हुए संस्था प्रबंधन समिति सदस्य
नरवाना। सनातन धर्म कन्या/महिला महाविद्यालय का 53वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।
विज्ञापन

संगीत अध्यापक अरविंद ने भजन और कव्वाली प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं एनसीसी कैडेट्स की टेबल ड्रिल ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल ने की। समारोह की शुरुआत संस्था के पूर्व प्रधान लाला गौरी शंकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद संस्था परिसर स्थित पीर बाबा की मजार पर प्रसाद का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

समारोह में महाविद्यालय की पहली प्राध्यापिका डॉ. प्रफुल्ल आर्य को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। संस्था के महासचिव जियालाल गोयल ने मुख्य अतिथि, अतिथियों, पत्रकारों और प्रबंधकीय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था प्रधान सुरेश सिंघल ने कहा कि संस्थान महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था की स्थापना से लेकर आज तक इसका उद्देश्य बेटियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार प्रदान करना रहा है।
समारोह के दौरान खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ एनएसएस, एनसीसी और रेडक्रॉस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रफुल्ल आर्य को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्राध्यापिकाओं सुमन लता, डॉ. नयनदीप, डॉ. अनीता छाबड़ा, डॉ. शालू सचदेवा, मधु शर्मा और मूर्ति जागलान को सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. नयनदीप ने किया। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने सभी अतिथियों का आभार जताया। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

-------------


फोटो 2 नरवाना। संस्थान में मौजूद पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते हुए संस्था प्रबंधन समिति सदस्य एवं कॉलेज स्टाफ सदस्य। संवाद।
फोटो 3 नरवाना। यानी सी उम्र में मत ब्याईयो मेरी मां हरियाणवी संस्कृति कार्य्रकम की प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
फोटो 4 नरवाना। पंजाबी गिद्दा पर प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

फोटो 2 नरवाना। संस्थान में मौजूद पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते हुए संस्था प्रबंधन समिति सदस्य

फोटो 2 नरवाना। संस्थान में मौजूद पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते हुए संस्था प्रबंधन समिति सदस्य

फोटो 2 नरवाना। संस्थान में मौजूद पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते हुए संस्था प्रबंधन समिति सदस्य

फोटो 2 नरवाना। संस्थान में मौजूद पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते हुए संस्था प्रबंधन समिति सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed