फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The attack took place on April 12, the youth was in a coma, if no action was taken, the women reached the police station

Jind News: 12 अप्रैल को हुआ था हमला, युवक कोमा में, कार्रवाई नहीं हुई तो थाने में पहुंचीं महिलाएं

Thu, 25 May 2023 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
The attack took place on April 12, the youth was in a coma, if no action was taken, the women reached the police station
24जेएनडी08: जुलाना पुलिस थाने में न्याय की गुहार लगाती गतौली गांव की महिलाएं।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। गतौली गांव की दर्जनों महिलाएं बुधवार को जुलाना थाने में पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस पर मामले में पक्षपात के आरोप लगाए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। गतौली गांव में गत 12 अप्रैल को एक युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया था। घायल को पीजीआई ले जाया गया। उसी दिन से घायल कृष्ण कोमा में है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

गतौली गांव की कमलेश, रानी, सुनीता आदि ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नही की गई है। डेढ़ माह से घायल कृष्ण कोमा में है पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है। महिलाओं ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि मामले को लेकर पुलिस गंभीर है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


गतौली गांव के ग्रामीण और महिलाएं मिले थे। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed