फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The association sent a memorandum to the Education Minister, demanding that the DEO and DEEO be made observers for school sports.

Jind News: स्कूल खेलों में डीईओ-डीईईओ को बनाया जाए ऑब्जर्वर, एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

Thu, 09 Jul 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The association sent a memorandum to the Education Minister, demanding that the DEO and DEEO be made observers for school sports.
08जेएनडी04: लघु सचिवालय के बाहर बैठक कर निर्णय लेते हुए एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Archive
जींद। हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन ने खंड व जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में जिला खेल अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त करने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

संगठन ने जिला खेल अधिकारी के स्थान पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) को ऑब्जर्वर नियुक्त करने की मांग की है। यह निर्णय बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर आयोजित बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राज्य प्रधान रमेश चहल, कोषाध्यक्ष राम मेहर मलिक और महासचिव भूप सिंह की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा पंचकूला की ओर से 7 जुलाई 2026 को जारी पत्र में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए जिला खेल अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि सभी स्कूली खेल प्रतियोगिताएं शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित होती हैं और इनमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पूरे वर्ष स्कूलों के शारीरिक शिक्षक तैयार करते हैं। अब तक इन प्रतियोगिताओं का सफल संचालन जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की निगरानी में होता आया है। ऐसे में जिला खेल अधिकारी को ऑब्जर्वर बनाने का निर्णय व्यावहारिक नहीं है।

एसोसिएशन का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से बेहतर तरीके से जुड़े होते हैं। इसलिए वही इस जिम्मेदारी का प्रभावी और पारदर्शी ढंग से निर्वहन कर सकते हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र घनघस, सुशील ढांडा, गुरजीत सिंह सिरसा समेत अनेक शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed