फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The appearance of the city's poor public toilets will change

Jind News: शहर के बदहाल सार्वजनिक शौचालयों की बदलेगी सूरत

Tue, 26 Nov 2024 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
The appearance of the city's poor public toilets will change
26जेएनडी17-शहर के सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते नगरायुक्त गुलजार मलिक। संव
जींद। वर्षों से बदहाल पड़े शहर के सार्वजनिक शौचालयों की अब सूरत बदलेगी। इसको लेकर नगर परिषद ने शहर के 23 सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत का कार्य दो-तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर नगरायुक्त गुलजार मलिक ने शहर के कई सार्वजनिक शौचालयों का दौरा भी किया। उन्होंने लोहा मंडी गेट स्थित सार्वजनिक शौचालय पर किए गए जन स्वास्थ्य विभाग के कब्जे को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की। अब नगर परिषद वहां बने पुराने शौचालय को तोड़कर नए शौचालय का निर्माण करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों को सार्वजनिक शौचालयों की बेहतर सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल नगर परिषद ने शहर के नेहरू पार्क, अर्जुन स्टेडियम, सफीदों गेट के पास, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास के पास और झांझ गेट स्थित पुलिस चौकी के पीछे बने सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत कर दी है। इन शौचालयों में टोटी, पाइप और अन्य टूटी चीजों को बदल दिया है और साफ-सफाई करवा दी गई है। इसके अलावा शहर के अन्य सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत का कार्य भी शुरू किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

नगरायुक्त गुलजार मलिक ने भी मौके का मुआयना किया

शहर की लोहा मंडी के गेट पर सार्वजनिक शौचालय बना हुआ था। वहां पर 15-16 सालों से जन स्वास्थ्य विभाग का कब्जा है। विभाग ने वहां पर अपने नलकूप का स्टार्टर लगाया हुआ है। ऐसे में मंडी के दुकानदार और अन्य लोगों को लघु शंका के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरायुक्त गुलजार मलिक ने भी मौके का मुआयना किया। जांच में सामने आया कि वहां के शौचालय पर जन स्वास्थ्य विभाग ने कब्जा किया हुआ है। वहां पर जन स्वास्थ्य विभाग का नलकूप लगा हुआ है और स्टार्टर लगा है। नगरायुक्त ने अधिकारियों से बात की। अब वहां पुराने शौचालय को तोड़कर महिला और पुरुषों के लिए नए शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा।


वर्जन

शहर के लगभग 23 सार्वजनिक शौचालयों का सुधार किया जाएगा। फिलहाल नगर परिषद ने शहर के नेहरू पार्क, अर्जुन स्टेडियम और झांझ गेट स्थित पुलिस चौकी के पीछे बने सार्वजनिक शौचालय समेत पांच की मरम्मत कर दी है। इन शौचालयों में टूंटी, पाइप और अन्य टूटी चीजों को बदल दिया है और साफ-सफाई करवा दी गई है।

-गुलजार मलिक, नगरायुक्त, नगर परिषद जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed