फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The aim of Samadhan camps is to solve people's problems quickly: SDM

समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान : एसडीएम

Thu, 27 Jun 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
The aim of Samadhan camps is to solve people's problems quickly: SDM
26जेएनडी05: समाधान ​शिविर में समस्याएं सुनते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद
सफीदों। एसडीएम मनीष फोगाट की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर लगाया गया। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चल रहे कार्यक्रम के दौरान बुधवार को 27 शिकायतें आईं। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष फोगाट ने कहा कि समाधान शिविरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही छत के नीचे जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करना है। सभी विभागों के अधिकारी हर रोज जिला व उपमंडल स्तर सुबह नौ से 11 बजे तक शिकायतें सुनते हैं । एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया कि उपमंडल का कोई भी नागरिक अपने अधिकारों से वंचित न रहें। लिहाजा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह हर आवेदन, शिकायत को पूरी गंभीरता के साथ दूर करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुलिस से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है। समाधान शिविर में नायब तहसीलदार राजेश गर्ग, बीएंडआरके एसडीओ अजय कटारिया, सिंचाई विभाग के एसडीओ विजेंद्र बूरा, एसएचओ ईश्वर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed