{"_id":"68769dac70e9b7707509fe00","slug":"the-aim-of-beti-bachao-beti-padhao-is-to-bring-equality-sanjay-jind-news-c-199-1-jnd1002-137825-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य समानता लाना : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य समानता लाना : संजय
विज्ञापन
15जेएनडी03-अमरहेड़ी गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के अंतर्गत सब सेंटर अमरहेड़ी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह के दिशानिर्देश अनुसार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। डॉ. प्रीति शर्मा, स्वास्थ्यकर्मी संजय शर्मा, बिमला देवी, सुमित्रा और सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्वास्थ्यकर्मी संजय ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लड़कियों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए बनाई गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटा-बेटी में समानता लाना, लड़कियों की शिक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें शोषण से बचाना कर सही गलत के बारे में जानकारी देना है।
उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। माता-पिता को चाहिए कि कभी भी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करे। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में बच्चे की लिंग जांच करना व करवाना एक कानूनी अपराध है। इसमें दोषी पाए जाने वाले को सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
जो भी दोषी को पकड़वाने में मदद करता है सरकार की तरफ से उन्हें इनाम दिया जाता है और उसका नाम भी गुप्त रखा जाता है। इस अवसर पर कृष्णा, अंजू, कमलेश, भरपाई, सुनहरी, कमला, पिंकी, सुशीला, नाथू राम और शमशेर भी मौजूद रहे।