फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   the adminstration was ready after the decision on ayodhya

अयोध्या पर सुप्रीम फैसले के बाद मुस्तैद रहा प्रशासन

Sun, 10 Nov 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
the adminstration was ready after the decision on ayodhya
एसएसपी कार्यालय के बाहर तैनात पुलिसबल। - फोटो : Jind
देश के चर्चित बाबरी मस्जिद-राम मंदिर मामले में शीर्ष अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया। इसके चलते जींद में भी प्रशासन अलर्ट रहा। हर थाना क्षेत्र में एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसके तहत लघुसचिवालय में पुलिस बल व एम्बुलेंस को तैनात रखा गया। वहीं फायर ब्रिगेड को भी पूरी तरह से तैयार रखा गया। हालांकि जिला भर में इस मौके पर शंाति रही और विभिन्न धर्मों के लोगों ने दूसरे लोगों से भी शांति की अपील की।
विज्ञापन

वहीं शाम करीब छह बजे विश्वहिंदू परिषद व जयति-जयति हिंदू महान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अदालत के फैसले के बाद खुशी जताई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रानीतालाब स्थित राम मंदिर में आरती की और हनुमान चालिसा का जप किया। वहीं जयति-जयति हिंदू महान संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोहाना रोड की ओर रानी तालाब पर दीप जलाकर खुशी मनाई। इस दौरानी आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन

प्रशासन रहा मुस्तैद
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनरज प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। पुलिस व प्रशासन ने अपनी टीम बनाकर हर स्थिति पर नजर रखी। जिला में पूरी तरह से शांति है। अगले आदेशों तक यह व्यवस्था बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
जो ऐतिहासिक फैसला माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया है, हम सब उसका स्वागत करते हैं। स्वीकार करते हैं देश के अंदर एक भाई चारा और सौहार्द की भावना बढ़ी है। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम हुई है। लोगों का सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास बना है।
- नानू दीन हथो, राष्ट्रीय सचिव विश्व मुस्लिम बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed