फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The ADC inspected the basic facilities at the night shelters.

Jind News: एडीसी ने रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा, जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए

Wed, 31 Dec 2025 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The ADC inspected the basic facilities at the night shelters.
30जेएनडी06: रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर के बस अड्डा व रेलवे स्टेशन परिसर में संचालित रैन बसेरों का सोमवार रात एडीसी प्रदीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। एडीसी प्रदीप कुमार ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
एडीसी ने रैन बसेरों में उपलब्ध बिस्तर, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने ने रैन बसेरों में रह रहे जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। कहा, जिला प्रशासन गरीब, असहाय एवं निराश्रित लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। ठंड के मौसम में किसी भी व्यक्ति को खुले में रात बिताने के लिए मजबूर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि रात्रि गश्त के दौरान खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें कंबल व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

आमजन से अपील की है कि यदि कहीं कोई जरूरतमंद व्यक्ति ठंड में खुले में रह रहा हो तो इसकी सूचना प्रशासन या निकटतम रैन बसेरे को दें ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर नगर परिषद ईओ ऋषिकेश चौधरी, डीसी के निजी सचिव प्रवीण परूथी, जिला रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed