फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The act of the city council: the candidate, parents and village address changed by tampering with the record recorded in the birth certificate register

नगर परिषद का कारनामा : जन्म प्रमाण पत्र रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ कर बदला उम्मीदवार,माता पिता और गांव का पता

Fri, 16 Sep 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The act of the city council: the candidate, parents and village address changed by tampering with the record recorded in the birth certificate register
नगर परिषद कार्यालय में काम करते कर्मचारी जहां पर रिकार्ड में छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। संवाद - फोटो : Jind
जींद। नगर परिषद कार्यालय अपने कारनामों को लेकर पहले से ही मशहूर है। अब फिर एक नया मामला नगर परिषद के अधिकारियों का उजागर हुआ है। जिसके चलते नगर परिषद में पिछले 15 दिन से अपने बेटे संगम के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि ठीक करवाने आए युवक द्वारा रिकॉर्ड जांचने के बाद उजागर हुआ। नगर परिषद के कर्मचारियों ने रजिस्टर में युवक के बेटे के रिकॉर्ड नंबर पर किसी अन्य का डाटा भरा हुआ है। इस रिकॉर्ड में नाम समेत अन्य सभी स्थानों पर की गई कटिंग साफ दिखाई दे रही है। इसके बावजूद भी नगर परिषद के कर्मचारी युवक का रिकार्ड ठीक करने की बजाए उसके चक्कर काटवाने में ही व्यस्त हैं।
विज्ञापन

गांव आलन जोगी खेड़ा निवासी राकेश ने बताया कि उसके बेटे के जन्मप्रमाण पत्र में गांव का नाम पूरा नहीं था। जिसके चलते वह पिछले लगभग 15 दिन से नगर परिषद के चक्कर काट रहा है। इसको लेकर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी उनको संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा। इसको लेकर वह बुधवार को गया तो वहां पर एक महिला कर्मचारी ने उनको रिकार्ड नहीं मिलने की बात कही। इसको लेकर जब उन्होंने रजिस्टर में अपने सामने रिकॉर्ड की जांच करवाई तो उसमें जिस क्रमांक नंबर को उसके बेटे के जन्म प्रमाण पत्र पर दर्ज किया गया है। उस क्रमांक के सामने किसी ओर के नाम का ही रिकॉर्ड मिला। इसमें कई जगह कटिंग तो फ्लयूड लगा होने का भी उसको अंदेशा हुआ। इसके बाद उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वीरवार को जब वह दोबारा फिर से नगर परिषद कार्यालय में गया तो वहां पर जन्म प्रमाण पत्र की सीट पर बैठने वाले कर्मचारी ने उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और एक महिला कर्मचारी के पास भेजा।
विज्ञापन

महिलाकर्मी ने कहा अगर जान पहचान है तो आप भी बदलवाओ रिकॉर्ड, पहले भी तो बदला ही है
महिला कर्मचारी से जब उन्होंने रिकॉर्ड में नाम ठीक करने व जन्मप्रमाण पत्र में बदलाव करने के लिए विकल्प की जानकारी लेनी चाही तो महिला ने कहा कि अगर जान पहचान है तो आप भी रिकॉर्ड में बदलवाओ, पहले भी तो किसी ने रिकार्ड बदला है। इसके बाद महिला कर्मी ने कहा कि वह इसमें खुद कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इसको लेकर स्कैन रिकार्ड से जांच करवाई जाएगी। जिस उम्मीदवार के नाम से अब रिकॉर्ड है और जिसको क्रमांक नंबर मिला है। दोनों को बुलाकर पूछताछ होगी। इसके अलावा विभाग के किस कर्मचारी की गलती है। उसके खिलाफ भी रिकार्ड से छेड़छाड़ करने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।

-सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ हुआ है तो रिकॅार्ड उनके सामने पेश करें, ताकि दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सके। इस मामले की अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्र कुमार, डीएमसी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed