फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused wanted to kill the woman's family, the brother saved her life by hiding

Jind News: महिला के परिवार को मारना चाहता था आरोपी, भाई ने छिपकर बचाई जान

Fri, 07 Jun 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 07 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
The accused wanted to kill the woman's family, the brother saved her life by hiding
जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। संवाद
जींद। सहमति संबंध में रहने वाली महिला को साथ भेजने से मना करने पर आरोपी ने महिला समेत उसके पूरे परिवार को मारने की साजिश रची थी। उसने महिला के माता-पिता की हत्या करने के अलावा उनकी बेटी पर चाकू से दो वार किए, लेकिन वह बच गई।
विज्ञापन

वारदात के दौरान घर में मची चीख-पुकार को सुनकर महिला का भाई उठकर भाग गया और मकान के नजदीक लगते रेलवे स्टेशन पर जाकर छुप गया। स्टेशन मास्टर ने जब कारण पूछा तो उसने घर में हुई वारदात के बारे में बताया। बाद में शोर सुनकर उसका ताऊ परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपी उन्हें देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन

युवक के साथ सहमति संबंध में रहने वाली महिला की 10 साल पहले नरवाना के एक गांव में शादी हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर महिला अपने मायके आकर रहने लगी। बाद में महिला हत्यारोपी युवक के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। लगभग चार साल तक उसके साथ रही। दोनों से उनकी एक बेटी है। छह माह पहले महिला युवक से अलग होकर मायके आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वह किसी तीसरे व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रहने लगी थी। इसकी जानकारी आरोपी नवीन राणा को लगी तो वह उसे अपने साथ ले जाने के लिए उसके घर आया। महिला के माता-पिता ने नवीन के साथ बेटी को भेजने से मना कर दिया। इस बात से नाराज नवीन राणा ने महिला के परिवार को खत्म करने की साजिश रची। उसने अपने दो साथियों को साथ लेकर उसके घर में घुस गया। महिला अपने मायके में मकान का निर्माण करवाने आई हुई थी।

महिला के परिजन रेलवे स्टेशन के पास खेत में मकान बना रहे थे। मकान में घुसकर आरोपी ने पहले महिला के पिता-मां पर चाकू से हमला किए, उसके बाद महिला पर। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके माता-पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed