फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused had consumed alcohol with his brother-in-law before the incident

Jind News: आरोपी ने वारदात से पहले साढ़ू के साथ पी थी शराब

Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The accused had consumed alcohol with his brother-in-law before the incident
25जेएनडी37-झुग्गी झोपड़ी, जहां पर बच्ची का शव बरामद हुआ था। संवाद
जींद। महिला से सामूहिक दुष्कर्म और मासूम बच्ची की हत्या के मुख्य आरोपी हमीद खान ने वारदात से पहले अपने साढ़ू के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह घर चला गया था। लेकिन, वह कब बाहर गया और वारदात अंजाम दी इस बात की परिजनों को खबर नहीं है।
विज्ञापन

आरोपी हमीद खान के पिता मोहम्मद दलीप खान ने बताया कि उनका बेटा परिवार के साथ अलग रहता है। वारदात की रात हमीद का साढ़ू अपनी पत्नी के साथ राजस्थान से आया हुआ था। साढ़ू के बुलाने पर हमीद वहां आया था। उसने साढ़ू के साथ शराब पी थी। इस बीच हमीद की पत्नी वहां पहुंच गई थी और वह शराब पीने पर नाराजगी जताते हुए उसे वहां से घर ले गई थी। वह इसके बाद कब घर से निकला और वारदात कब की इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पड़ाेसी महिला ने बच्ची के गले में देखे थे निशान
कॉलोनी की महिला प्रधान जुबैदा ने बताया कि उसने सुबह बच्ची का शव देखा था। बच्ची के गले पर निशान देखकर उसने बच्ची को अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। देर शाम उसे पता चला कि परिजनों ने बच्ची को दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नाबालिग भाई कूड़ा बीनकर करते हैं नशा

दुष्कर्म केस में हिरासत में लिए गए दो नाबालिग आरोपी आपस में भाई हैं। दोनों कूड़ा बीनते हैं और उन पैसों से नशा करते हैं। बड़े भाई की उम्र करीब 15 और छोटे की महज 12 साल उम्र है। आरोपियों की मां ने बताया उसका पति दिव्यांग है। उसकी पेंशन से ही घर का काम चलता है। वह भी कूड़ा बीनती है, लेकिन उसके दोनों बेटे कूड़ा बीनकर नशा करते हैं। वहीं, चौथा नबालिग आरोपी 15 वर्ष का है। वह भी गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया।

25जेएनडी37-झुग्गी झोपड़ी, जहां पर बच्ची का शव बरामद हुआ था। संवाद

25जेएनडी37-झुग्गी झोपड़ी, जहां पर बच्ची का शव बरामद हुआ था। संवाद

25जेएनडी37-झुग्गी झोपड़ी, जहां पर बच्ची का शव बरामद हुआ था। संवाद

25जेएनडी37-झुग्गी झोपड़ी, जहां पर बच्ची का शव बरामद हुआ था। संवाद

25जेएनडी37-झुग्गी झोपड़ी, जहां पर बच्ची का शव बरामद हुआ था। संवाद

25जेएनडी37-झुग्गी झोपड़ी, जहां पर बच्ची का शव बरामद हुआ था। संवाद

25जेएनडी37-झुग्गी झोपड़ी, जहां पर बच्ची का शव बरामद हुआ था। संवाद

25जेएनडी37-झुग्गी झोपड़ी, जहां पर बच्ची का शव बरामद हुआ था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed