{"_id":"680e7c89d7317608f40c6304","slug":"the-accused-called-the-father-and-son-pakistani-and-beat-them-up-jind-news-c-199-1-sroh1006-133760-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरोपियों ने पिता-पुत्र को पाकिस्तानी कहा, मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरोपियों ने पिता-पुत्र को पाकिस्तानी कहा, मारपीट की
Mon, 28 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर में जूते की दुकान के मालिक और उसके पुत्र को पाकिस्तानी कहकर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के पालिका बाजार निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पालिका बाजार में ही अपने पिता के साथ जूतों की दुकान चलाता है। उसने आरोप लगाया कि पालिका बाजार निवासी रिषिपाल और प्रदीप भी जूते की दुकान चलाते हैं। उसने आरोप लगाया कि 29 जुलाई 2024 को आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 16 अप्रैल रात को वह अपने पिता के साथ दुकान बंदकर घर चले गए थे। उस दिन उनका फ्लेक्स बोर्ड हमारी दुकान पर लगा हुआ था, लेकिन 16 अप्रैल को आरोपी प्रति उनकी दुकान की छत्त पर कूद गया और साजिश के तहत फ्लेक्स बोर्ड को उखाड़ दिया, जिसका उन्हें पता नहीं लगा। 17 अप्रैल को जब वह दुकान पर पहुंचे तो आरोपियों ने फ्लेक्स बोर्ड उखाड़ने का आरोप लगाकर उन्हें गाली देने लगे। जब उन्होंने एतराज किया तो उनको नीचे गिराकर मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें उनके चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने उसे पाकिस्तानी कहा। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रिषिपाल और प्रदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।