फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thar crushed bike riding couple, husband died, wife injured

Jind News: थार ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 24 Feb 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 24 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thar crushed bike riding couple, husband died, wife injured

विज्ञापन
करनाल। पेपर देकर घर लौट रहे दंपती को थार जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त जींद के गांव सिंघाना निवासी सोनू के रूप में हुई।

घटनाक्रम के अनुसार, जींद का गांव सिंघाना निवासी सोनू बाइक से वीरवार को पत्नी कविता को केवीएस का पेपर दिलाने के लिए करनाल लेकर आया था। जब वह पत्नी को केवीएस का पेपर दिलाकर वापस जींद लौट रहा था। तभी वे जुंडला और बांसा गांव के बीच चाय पीने के लिए रुके। दोनों सड़क के किनारे बाइक लगाकर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई थार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दंपती बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उधर, जींद में जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़ित परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed