{"_id":"575c55a24f1c1b8d239c57f1","slug":"thana-prabhari-line-attach","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को छोड़ने पर सफीदों थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को छोड़ने पर सफीदों थाना प्रभारी लाइन हाजिर
jind
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव साहनपुर के शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी की हत्या मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने सफीदों थाना प्रभारी नरसिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही एसएसपी ने उनकी विभागीय जांच करने के आदेश देकर सस्पेंड करने की सिफारिश की है। थाना प्रभारी नरसिंह पर आरोप है कि शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी की हत्या के मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनमें से कुछ आरोपियों को बिना पूछताछ के ही छोड़ दिया, जबकि कुछ आरोपियों को थाने में लाने के बाद रिहा कर दिया। पकड़े गए आरोपियों के रिहा करने की सूचना पुलिस अधिकारियों को भी नहीं दी। बाद में पता चला कि जिन आरोपियों को हिरासत में लिया गया था वह नरेंद्र राठी की हत्या के मामले में संलिप्त थे। एसएसपी राकेश कुमार आर्य ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सफीदों थाना प्रभारी नरसिंह को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच करके सस्पेंड करने की सिफारिश की है।
पहले भी दो पर गिर चुकी है गाज
सफीदों थाना पुलिस कर्मचारियों व थाना प्रभारियों को रास नहीं आ रहा है। इससे पहले दो थाना प्रभारी व एक पुलिस कर्मचारी सस्पेंड हो चुके हैं, जबकि अब थाना प्रभारी नरसिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इससे पहले सफीदों में बंटी के फार्म हाउस पर फायरिंग के मामले में लापरवाही बरतने पर 20 अप्रैल को तत्कालीन थाना प्रभारी सज्जन सिंह को तत्कालीन एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने सस्पेंड किया था। इसके कुछ ही दिनों के बाद चोरी के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति द्वारा थाने में फांसी लगाने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एएसआई नरेंद्र सिंह को एसएसपी ने सस्पेंड कर किया है। इससे पहले गो तस्करी के मामले में एसएचओ रमेशचंद को भी लाइन हाजिर किया गया था। अब एसएचओ नर सिंह को लाइन हाजिर करके उनके भी सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है।
शराब ठेकेदार नरेंद्र राठी की हत्या के मामले में सफीदों थाना प्रभारी ने आरोपियों को पकड़ने के बाद भी लापरवाही बरती है। उसके आधार पर उनको लाइन हाजिर कर दिया और उनकी विभागीय जांच करके सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
राकेश कुमार आर्य, एसएसपी