फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Terror of criminals in Haryana Sarpanch shot dead in Jind shot in the head after snatching licensed revolver

हरियाणा में बदमाशों का आतंक: जींद में सरपंच की गोली मारकर हत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर सिर में मारी गोली

Fri, 18 Jul 2025 09:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Jul 2025 09:19 AM IST
सार

चाबरी गांव के सरपंच रोहताश गुरुवार शाम को किसी काम से जींद शहर आए थे। अपना काम निपटाने के बाद वे रात करीब 12:30 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। पिंडारा और रधाना गांव के बीच कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन
Terror of criminals in Haryana Sarpanch shot dead in Jind shot in the head after snatching licensed revolver
मृतक सरपंच - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में चाबरी गांव के सरपंच रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सरपंच की लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर उसी से उनके सिर में गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चाबरी गांव के सरपंच रोहताश गुरुवार शाम को किसी काम से जींद शहर आए थे। अपना काम निपटाने के बाद वे रात करीब 12:30 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। पिंडारा और रधाना गांव के बीच कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने सरपंच के साथ धक्का-मुक्की की और उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने उसी रिवॉल्वर से रोहताश के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन




पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही जींद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने हत्यारों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। मृतक की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मौके पर बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed