{"_id":"60de059d8ebc3ebf550ddb64","slug":"tenders-for-development-works-worth-one-crore-rupees-will-be-done-again-jind-news-rtk6156328123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा होंगे एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा होंगे एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर
विज्ञापन
शहर में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लिए जनवरी में टेंडर का ठेका लेने वाले ठेकेदार की कोरोना की वजह से मौत होने के कारण दोबारा से टेंडर होंगे। यह जानकारी भाजपा के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के साथ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दी। वीरवार को शहर के विकास कार्यों और बारिश के पानी की निकासी को लेकर जींद के भाजपा ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान विधायक ने विकास कार्यों में बरती जा रही ढील पर सख्ती दिखाते हुए नालों की सफाई जल्द करवाने के आदेश दिए। विधायक ने कहा कि बारिश से पहले विभाग द्वारा क्या रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि नालों की सफाई करवाई जा रही है। इस पर विधायक ने कहा कि अभी तक सफाई पूरी क्यों नहीं हुई। विधायक ने डीएमसी संजय बिश्नोई को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर शहर के नालों की सफाई पूरी करनी सुनिश्चित की जाए। बैठक में विधायक ने टेंडर होने के बावजूद विकास कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने डीएमसी से कहा कि उन सभी एजेंसियों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाए, जिन्होंने अभी तक कार्य शुरू नहीं किए हैं। एक सप्ताह के अंदर अगर एजेंसी कार्य शुरू नहीं करेगी तो उसे ब्लैक लिस्ट करते हुए नए टेंडर अलॉट किए जाएं। विधायक ने साफ कहा कि शहर के विकास कार्यों को लेकर किसी भी सूरत में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि करीब चार करोड़ रुपये के विकास कार्य नगर परिषद के माध्यम से करवाए जाने हैं। प्रदेश सरकार से भी उनके द्वारा जो ग्रांट सीधे नगर परिषद के खाते में लाई गई है उसकी भी रूपरेखा तैयार की जाए।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट्स पर की अधिकारियों की खिंचाई
शहर की बदहाल स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर विधायक ने अधिकारियों की खिंचाई की। उन्होंने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के आदेश दिए। गौरतलब है कि 27 जून के अंक में अमर उजाला द्वारा भी स्ट्रीट लाइट्स का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इसके अलावा विधायक ने कहा कि शहर में कूड़ा संग्रह प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। इसके लिए घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वाहनों की जानकारी व कर्मचारियों के फोन नंबर सार्वजनिक किए जाएं।
पांच महीने बाद भी शुरू नहीं हुए विकास कार्य
शहर में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लिए जनवरी में टेंडर हुए थे, लेकिन यह काम अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। इनमें रोहतक रोड पर संत कबीर चौक का निर्माण 24.87 लाख रुपये से किया जाना है। इसके अलावा टेनरी चौक का निर्माण 24.70 लाख, डिफेंस कॉलोनी मार्केट में सार्वजनिक शौचालय का 9.80 लाख रुपये, वार्ड नंबर दो में 23.63 लाख रुपये से सड़क, अर्बन इस्टेट व डिफेंस कॉलोनी में 8.65 लाख रुपये से पार्क बनाए जाने हैं। वहीं मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि यह काम जिस ठेकेदार के पास था उसकी कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो गई। ऐसे में काम शुरू नहीं हो पाए। अब इनके दोबारा टेंडर किए जाएंगे। नगर परिषद के एक्सईएन सुमित कुमार ने बताया कि जो काम शुरू नहीं हो पाए हैं, उनकी प्रक्रिया की जा रही है। इसी सप्ताह इन कामों के लिए दोबारा टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा।