{"_id":"67c20b394cf15650670fd89e","slug":"tender-floated-for-the-third-time-for-the-cassette-of-x-ray-machine-jind-news-c-199-1-sroh1009-130757-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक्स-रे मशीन की कैसेट के लिए लगाया गया तीसरी बार टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक्स-रे मशीन की कैसेट के लिए लगाया गया तीसरी बार टेंडर
Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी19: नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने का चश्पा नोटिस। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल की लगभग दो माह से खराब हुई एक्स-रे मशीन की कैसेट मंगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो बार टेंडर लगाए हैं।
दोनों बार टेंडर प्रक्रिया में कोई भी फर्म शामिल नहीं हुई। इसके कारण अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में एक्सरे की कैसेट उपलब्ध करवाने के लिए पांच लाख रुपये का टेंडर लगाया है। इसकी नियम व शर्तों को देखते हुए कोई भी फर्म टेंडर लेने के लिए नहीं आ रही।
इसके कारण नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए टीबी वार्ड में चल रही मशीन पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।
यहां पर बिजली जाने के बाद मरीजों को लंबे समय तक एक्सरे के लिए इंतजार भी करना पड़ता है। इसके अलावा मरीजों को टीबी वार्ड में टीबी के मरीजों से संक्रमण का डर रहता है। अस्पताल में औसतन 1500 से ज्यादा ओपीडी होती है। रोजाना 150 से अधिक मरीजों को एक्सरे बाजार से कराना पड़ रहा है।