फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ten people, including six women, die from Corona, 374 new infected

कोरोना से छह महिला सहित दस लोगों की मौत, 374 नए संक्रमित मिले

Fri, 07 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ten people, including six women, die from Corona, 374 new infected
जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके अलावा संक्रमण की गति भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना की वजह से छह महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 374 नए संक्रमित सामने आए हैं। मृतकों में एक नागरिक अस्पताल का एंबुलेंस चालक भी शामिल है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर बस्ती निवासी 45 वर्षीय महिला, थुआ गांव निवासी 45 वर्षीय महिला, जींद निवासी 47 वर्षीय महिला, जोगेंद्र नगर निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, घिमाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, फरैण कलां निवासी 47 वर्षीय महिला, जींद निवासी 43 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में कार्यरत एक एंबुलेंस चालक की भी शुक्रवार को मौत हो गई। मरीजों को एंबुलेंस में इधर से उधर ले जाते समय वह संक्रमित हो गया। एंबुलेंस चालक फिलहाल पुलिस लाइन में रहता था। पांच दिन पहले उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को उसकी नागरिक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 1108 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 374 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 15901 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को 329 लोग ठीक भी हुए हैं। अब तक जिले के 12946 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 264 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 2691 संक्रमित मरीज हें। नागरिक अस्पताल में भी फिलहाल 121 मरीज दाखिल हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1023 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई के सात दिनों में 2567 संक्रमित, 80 लोगों की मौत
कोरोना संक्रमण के मामले में अप्रैल महीने से मई महीना कहीं अधिक घातक साबित हो रहा है। अप्रैल महीने में पहले एक सप्ताह में दो लोगों की मौत हुई थी जबकि मई महीने में एक सप्ताह में ही 80 लोगों की मौत हो चुकी है। अप्रैल महीने के पहले सात दिनों में 491 संक्रमण के मामले सामने आए थे जबकि मई महीने में पहले सात दिन में 2567 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस हिसाब से मई महीने सबसे खतरनाक साबित होता नजर आ रहा है।

घरों से बाहर नहीं निकलें
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलें। किसी को ज्यादा ही जरूरत है तो काम से ही निकलें। मई महीने में हालात सामान्य होने में कुछ समय लगेगा। लॉकडाउन का असर कुछ दिनों बाद ही दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed