फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Temperature dropped due to rain, farmers are happy

Jind News: बारिश से गिरा तापमान, किसानों के चेहरे खिले

Thu, 10 Jul 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, farmers are happy
10जेएनडी17: बरसात के बाद वीरवार सुबह ढाठरथ गांव में धान की रोपाई करते मजदूर। संवाद
जींद। बुधवार शाम के बाद वीरवार को सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बरसात के बाद पिल्लूखेड़ा, सफीदों क्षेत्र में धान की रोपाई को गति मिली है। अब तक किसानों को नहर आने व बारिश की उम्मीद थी। इसके कारण इस क्षेत्र में 50 प्रतिशत से ज्यादा धान की रोपाई का काम बाकी था। अब इस काम में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

नरवाना में अब बारिश की उम्मीद किसानों को बनी है। नरवाना में अब तक पिछले 15 दिन में एक बार भी बरसात नहीं हुई। उचाना, जींद, जुलाना में अब तक ज्यादा बरसात हुई है। यहां पर 15 दिन में तीन बार बरसात हो चुकी है। इसके चलते इस क्षेत्र में धान की रोपाई का काम पहले से ही तेज चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार और वीरवार को जुलाना में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जुलाना में 52 मिलीमीटर (मिमी), सफीदों में 7 मिमी, उचाना में 3 मिमी, पिल्लूखेड़ा में 27 मिमी, अलेवा में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। बरसात के कारण जुलाना और जींद की सड़काें पर एक-एक फीट ठहर गया। जो सुबह तक साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को सुबह फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे धान लगाने वाले किसानों को लाभ हुआ। किसानों ने जो धान लगाई हुई है। इसमें बरसात के कारण किसानों को खाद और अन्य दवाइयां डालने का मौका मिला तो जो किसान धान लगाने की तैयारी कर रहे थे। उनको खेत में पानी उपलब्ध होने से दो से तीन गुना काम बढ़ा। शहर की सड़कों पर रात को हुए जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 76 प्रतिशत व हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते शहर के गोहाना रोड, सफीदों रोड, बत्तख चौक, पटियाला चौक, सीआर कॉलेज के सामने जगह-जगह पानी जमा रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भूंकप आया तो शोर मचाकर घर से बाहर निकले लोग
सुबह लगभग सवा नौ बजे आए भूंकप ने लोगों के दिलों को दहला कर रख दिया। सुबह लगभग 4 से पांच सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल गए तो वहीं कुछ लोगों ने शोर भी मचाया। हालांकि जब तक लोग कुछ समझ पाते उस समय तक भूकंप के झटके बंद हो गए।


-------------------
बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है। अच्छी बारिश की आसार बने हैं। धान फसल के लिए फायदेमंद है। तापमान में भी गिरावट आएगी। आगामी एक सप्ताह तक बारिश की संभावना बनी है। किसानों को चाहिए कि धान की रोपाई का काम जल्द करें। आगामी दिनों में भी बरसात ज्यादा होने की संभावना है।
-डॉ. राजेश मौसम वैज्ञानिक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed