{"_id":"6637e757c4f810b4900bb394","slug":"temperature-crosses-40-markets-remain-cold-jind-news-c-199-1-sroh1007-116644-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पारा 40 पार, ठंडे पड़े बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पारा 40 पार, ठंडे पड़े बाजार
Mon, 06 May 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 06 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी05 : दोपहर के समय सुनसान नजर आ रहा शहर का व्यस्तम गोहाना रोड। संवाद
जींद। मई महीना के शुरुआत में ही गर्मी रौद्र रूप दिखाने शुरू कर दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हवा की गति 21 किलोमीटर प्रतिघंटा व मौसम में आर्द्रता 15 प्रतिशत रही। दिनभरी चली गर्म हवा ने आमजन को बेहाल कर दिया। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के चलते बहुत कम लोग बाहर निकले। इसके चलते दोपहर 2 बजे सड़कें पूरी तरह से सुनसान नजर आईं। जो दोपहिया वाहन चालक निकले हुए थे, वह भी चेहरे को कपड़े ते ढंके हुए ए। जिला प्रशासन ने दिनोंदिन बढ़ रहे तापमान को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है।
मई महीने की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर में हालात ऐसे थे कि सड़कें व बाजार सुनसान नजर आने के साथ कर्फ्यू जैसे हालात रहे। गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है और किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अगर बारिश हो जाती है तो किसान कपास की बिजाई में जुट जाएंगे।
बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती रखें विशेष ध्यान
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रघुबीर पूनिया ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती दोपहर 12 से शाम चार बजे तक घर से बाहर न निकलें। जब भी बाहर निकलें तो सूती कपड़ा, गमछा आदि से सिर ढक कर रखें। अधिक गर्मी होने पर भारी काम न करें। यदि किसी को गर्मी के कारण डी हाईड्रेशन हो या चक्कर आए तो किसी ठंडे या छायादार जगह पर लिटाएं। इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं, ताकि उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
मई का का तापमान
तिथि
अधिकतम न्यूनतम
5 मई
40
25
04 मई
39
24
03 मई
38
26
02 मई
36
19
01 मई
32
18
गर्मी का अधिकतर शिकार वृद्ध या छोटे बच्चे होते हैं, इसलिए परिजनों को इनका विशेष ख्याल रखना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीयें। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल, जींद।