Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teg Bahadur said, do not leave your religion if you can...prayed the glory of the Guru.

Jind News: तेग बहादुर बोल्या धर पाये धरम न छोड़ियो...गुरु की महिमा का किया बखान

Mon, 27 Oct 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 27 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teg Bahadur said, do not leave your religion if you can...prayed the glory of the Guru.
26जेएनडी10 : समागम में कथा करते हुए बाबा बंता सिंह। स्रोत कमेटी
जींद। गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु तेग बहादुर का 350 साला शहीदी दिवस गुरमत समागम श्रद्धा से मनाया गया। समागम को लेकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झींडा व कार्यकारिणी सदस्य सरदार करनैल सिंह ने गुरु को नमन किया।
विज्ञापन

वहीं गुरमत समागम के आरंभ में 28 चाहवान संगत को अमृत पान छकाया गया व समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर संगत के लिए लगातार देर रात तक चलता रहा। गुरुघर के प्रवक्ता बलविंदर सिंह के अनुसार महान गुरमत समागम में सिख जगत के रागी जत्थे, कथा वाचक, ढाढी जत्थे एवं विद्वान संत महापुरुष अपनी अपनी हाजिरी भर कर गुरमत समागम की शोभा का हिस्सा बने।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर साहिब के रागी भाई जसबीर सिंह रामदसिया के रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन गायन किया। इसके बाद दरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी भाई हरमनदीप सिंह के रागी जत्थे ने निरोल गुरबाणी कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा वाचक बाबा बंता सिंह ने अपने प्रवचनों में सिख कौम को बहादुर कौम बताते हुए कहा कि हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर साहिब ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश कुर्बान कर दिया। उनकी यह बेमिसाल शहादत पूरी मानवता के लिए प्रेरणा है।
संत बाबा राजिंदर सिंह इसराना वाले ने संगतों को भजन सिमरन व नाम व शब्द का अभ्यास करने पर जोर दिया। कार सेवा पिहोवा वाले संत बाबा महेंद्र सिंह, कार सेवा पटियाला वाले संत बाबा अमरीक सिंह ने विशेष रूप से गुरमत समागम में शामिल हो कर अपनी हाजिरी लगवाई।

उनकी शिक्षाओं में डरो मत और भयभीत मत हो जैसे संदेश प्रमुख हैं और उन्होंने सुख, दुख, मान-अपमान जैसी सभी अवस्थाओं को समान भाव से स्वीकार करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सरदार करनैल सिंह निम्नाबाद, और गुरुद्वारा मैनेजर गुरविंदर सिंह चौगामा मौजूद रहे।

26जेएनडी10 : समागम में कथा करते हुए बाबा बंता सिंह। स्रोत कमेटी

26जेएनडी10 : समागम में कथा करते हुए बाबा बंता सिंह। स्रोत कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed