फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teenager gang-raped, case registered against three

Jind News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 27 Aug 2023 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager gang-raped, case registered against three
जींद। सदर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि मामला 25 जनवरी 2022 का है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी युवक पीड़िता के गांव के और एक सोनीपत जिले का है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन आरोपी 25 जनवरी 2022 को उसकी साढ़े 14 वर्षीय बेटी को अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां एक आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। एक आरोपी ने उसे जबरदस्ती गोली खिलाई। आरोपियों ने किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह उसकी बेटी आरोपियों के चंगुल से निकल कर घर पहुंची और उनको आपबीती बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एकट, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed