फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teej festival celebrated with pomp in the district, women enjoyed swings

जिले में धूमधाम से मनाया तीज का पर्व, महिलाओं ने लिया झूलों का आनंद

Sun, 31 Jul 2022 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Teej festival celebrated with pomp in the district, women enjoyed swings
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हरियाणवी वेशभूषा में आया दंपती। संवाद। - फोटो : Jind
जिले में धूमधाम से मनाया तीज का पर्व, महिलाओं ने लिया झूलों का आनंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में रविवार को हरियाली तीज का पर्व धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। यहां सफीदों रोड स्थित श्याम गार्डन में पूरे शहर की महिलाओं ने कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन के तीज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा जगह-जगह पर तीज का पर्व मनाया गया और दिनभर बच्चों, बुजुर्गों और नौजवानों ने झूलों का आनंद उठाया। इनरव्हील क्लब ने तीज महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में प्रधान प्रेम दलाल, सचिव ललिता गोयल, उप प्रधान डॉ. वंदना गुप्ता, सीमा मलिक, खजांची डॉ. शैली गुप्ता, संपादक मीना सैनी और सरोज गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। तीज पर्व पर प्रतियोगिता हुई, जिसमें ऊषा ने तीज क्वीन का खिताब जीता। वंदना ने बेंगल क्वीन और लकी लेडी का खिताब प्रेम दलाल ने जीता। अंत में प्रधान प्रेम दलाल ने सभी को तीज की बधाई देते हुए पौधे वितरित किए।
भाविप भूतेश्वर शाखा ने मनाई हरियाली तीज
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा ने रविवार को श्याम गार्डन में हरियाली तीज मनाई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव महिला एवं बाल विकास निधि जैन ने शिरकत की। शाखा अध्यक्ष बालकिशन बंसल ने निधि जैन का स्वागत किया। इस दौरान निधि जैन ने शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों और सामाजिक योगदान के बारे में विस्तार बताया। उन्होंने शाखा द्वारा बच्चों के लिए ट्रेनिंग सेंटर चलाने, किसी गरीब कन्या को गोद लेकर उसकी पढ़ाई का खर्च वहन करने, समय-समय पर बाल संस्कार शिविर लगाने, महिलाओं और बच्चों में खून की कमी के चलते होने वाले रोगों का उपचार करवाने, एनीमिया मुक्त अभियान चलाए जाने, महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई सेंटर या ब्यूटी पार्लर का कोर्स करवाने के बारे में बताया। कार्यक्रम में शाखा की महिला सदस्यों ने हरियाली तीज बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने झूलों का भी आनंद लिया। प्रतियोगिता में मिस तीज का खिताब नीतू जीता। इसके अलावा कई खेल और प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। अंत में क्षेत्रिय मंत्री रमेश सिंगला ने नए सदस्यों को परिषद की सदस्यता शपथ दिलवाई ।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। इंडस पब्लिक स्कूल पिल्लूखेड़ा में रविवार को हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में स्कूल चेयरमैन सुरेंद्र मडोत्रा ने शिरकत की। विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं ने झूला झूला। इस मौके पर लड़कियों ने जहां मेहंदी रचाई वहीं लड़कों ने पतंग बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । बच्चों ने बिना आग के व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने भी तीज उत्सव पर नृत्य कर खुशियां मनाई और कैलीग्राफी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चेयरमैन सुरेंद्र मडोत्रा ने तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि तीज का त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारा, उल्लास और हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। तीज के त्योहार की धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। इस अवसर पर रोहताश मलिक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां बच्चों का मनोरंजन होता है, वहीं बच्चे हमारी संस्कृति से भी रूबरू भी होते हैं। इसके अलावा प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा का भी पता चलता है। इस मौके पर जूनियर विंग को ऑर्डिनेटर ज्योती, स्नेहलता, सरोज, शर्मिला, दिनेश, हिमानी, सुमन, अनूप, मनीता, मुकेश, राजरानी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाईचारा बढ़ाता है तीज : कांता यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना : खापड़ आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कांता यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आंगनबाड़ी वर्कर सूरजमुखी ने फूल-मालाओं से मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने हरियाणवी गीत, बोलियां गिद्दा पेश करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में गांव की झलक दिखाने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई, जिसमें विजेताओं को इनाम वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कांता यादव ने कहा कि तीज का त्योहार मेहंदी, श्रृंगार और झूला का सुहाग पर्व है। हरियाली तीज के बाद ही सभी त्योहारों का आगमन होता है और जो भी बड़े त्योहार होते हो सभी तीज के बाद ही आते हैं। कोई भी त्योहार हो हमारे भाईचारा को बढ़ावा देते हैं। सभी ने मिलकर त्योहार को मनाना चाहिए। इस मौके पर सुपरवाइजर मनीषा देवी, कविता, रेनू, संतोष, उषा, लक्ष्मी, उर्मिला मौजूद रही।

खुशहाली और हरियाली का प्रतीक है तीज: कंसल
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। किड्स वैली स्कूल में तीज का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर गीतांजली कंसल ने की। इस मौके पर बच्चों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों के हरियाणावी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने झूला झूलने और पतंग उड़ाने का जमकर लुत्फ उठाया। इसके अलावा स्कूल में मेहंदी और डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर गीतांजली कंसल ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी सभ्यता व संस्कृति को दर्शाता है। तीज का त्योहार खुशहाली और हरियाली का प्रतीक है।

तीज महोत्सव मनातीं इनरव्हील क्लब की सदस्य। संवाद

तीज महोत्सव मनातीं इनरव्हील क्लब की सदस्य। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed